[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री ने हॉस्पिटल में लगवाया बिस्तर, रातभर धरना दिया:झुंझुनूं में करंट से मौत का मामला; राजेंद्र गुढ़ा बोले- 50 लाख मुआवजा दे सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री ने हॉस्पिटल में लगवाया बिस्तर, रातभर धरना दिया:झुंझुनूं में करंट से मौत का मामला; राजेंद्र गुढ़ा बोले- 50 लाख मुआवजा दे सरकार

पूर्व मंत्री ने हॉस्पिटल में लगवाया बिस्तर, रातभर धरना दिया:झुंझुनूं में करंट से मौत का मामला; राजेंद्र गुढ़ा बोले- 50 लाख मुआवजा दे सरकार

झुंझुनूं : झुंझुनूं में पंचदेव मंदिर के पास बरसात के दौरान शुक्रवार को करंट से युवक जहांगीर की मौत मामले में रातभर धरना चला। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना स्थल पर रातभर डटे रहे। समर्थकों के साथ उन्होंने अस्पताल परिसर में ही बिस्तर लगवाया। कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने जहांगीर की मौत का जिम्मेदार प्रशासन को बताते हुए मृतक व 3 अन्य घायलों को मुआवजा देने की मांग की। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार शाम राजेन्द्र गुढ़ा बीडीके अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं था। नर्सिंग स्टाफ ने ही एक घायल को हालत गंभीर में जयपुर रेफर कर दिया। घायलों से मिलने से आईसीयू वार्ड में गया था। अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नहीं थी।

देर रात तक चला धरना
देर रात तक चला धरना

उन्होंने कहा- बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस्लामपुर के सरपंच आमीन मनियर धरने मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मुआवजा नहीं देगी, पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।

करंट की चपेट में आए, पानी में बहे

शुक्रवार दोपहर पंचदेव मंदिर के पास जूस के केबिन में करंट दौड़ गया था। बारिश के कारण पानी का बहाव तेज था। करंट लगने के बाद जहांगीर, जगदीश, मनीष और साजिद पानी में बह गए। इस दौरान पानी में डूबने और करंट लगने से इस्लामपुर निवासी जहांगीर की मौत हो गई। हादसे में जगदीश प्रसाद (59), मनीष पुत्र सत्यनारायण (27) बसंत विहार झुंझुनूं और इस्लामपुर निवासी साजिद घायल हैं।

एक को गम्भीर हालात में जयपुर किया रेफर
एक को गम्भीर हालात में जयपुर किया रेफर

पूर्व मंत्री और पुलिस में बहस, भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए करंट लगकर पानी में बहने से युवक की मौत के मामले बीडीके अस्पताल में अस्पताल चल रहे धरने पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और डिप्टी व थानाधिकारी के बीच बहस हो गई। शनिवार सुबह डिप्टी सहित थानाधिकारी समझाइस के धरने पर पहुंचे थे। इस दौरान गुढ़ा और थानाधिकारी में बहस हो गई। राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि ये प्रशासन के अधिकारियाें का काम है। पुलिस का नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे है। पुलिस का काम शांति बनाया रखना है। थानाधिकारी पवन चौबे ने कहा कि अस्पताल में अवस्था हो रही है, इस पर राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि हम अवस्था को ही ठीक कर रहे है। इसके बाद राजेन्द्र गुढ़ा ने थानधिकारी को कहा कि आप तिरंगे पर नहीं जाओगे। मै तिरंगे पर जाउंगा। उसका हकदार हूं। इस थानाधिकारी ने कहा कि ये पता नहीं कौन जाएगा। इसके राजेन्द्र गुढ़ा सहित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker