[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में जहरीली वस्तु खाने से विवाहिता की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में जहरीली वस्तु खाने से विवाहिता की मौत

बबाई में जहरीली वस्तु खाने से विवाहिता की मौत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

बबाई- खेतड़ी : उप तहसील के वार्ड तीन निवासी विवाहिता की जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता पटना सिटी (बिहार) निवासी पप्पू चौधरी ने रिपोर्ट दी है कि उनकी पुत्री लक्ष्मी (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व मुकेश कुमार कुमावत के साथ हुआ था। लक्ष्मी के डेढ़ वर्षीय पुत्री है। दोहिती नीशू के जन्म पर भी यहां 4-5 दिन रह कर गए थे।

पप्पू चौधरी ने रिपोर्ट में बताया है कि बेटी के ससुराल वाले भी हमसे सम्मानपूर्वक बातें करते थे। लक्ष्मी के बारे में कभी कोई शिकायत उसके ससुराल वालों ने नहीं की। लक्ष्मी के ससुराल बबाई से 26 जून को फोन आया कि लक्ष्मी की तबीयत खराब हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में आकर बेटी लक्ष्मी के शव को देखा तो उसके नाक व मुंह से झाग निकले हुए थे। पप्पू ने बेटी लक्ष्मी की मौत के कारणों की जांच करने की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने लक्ष्मी के पिता की रिपोर्ट के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker