[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीटीओ निरीक्षक से मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:ऑफिस कर्मचारियों ने किया कार्य का ​बहिष्कार, प्रदेश में पेन डाउन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़देशराजस्थान

डीटीओ निरीक्षक से मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:ऑफिस कर्मचारियों ने किया कार्य का ​बहिष्कार, प्रदेश में पेन डाउन की चेतावनी

डीटीओ निरीक्षक से मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:ऑफिस कर्मचारियों ने किया कार्य का ​बहिष्कार, प्रदेश में पेन डाउन की चेतावनी

चूरू : डीटीओ ऑफिस परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। डीटीओ ऑफिस के कर्मचारियों ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण बुधवार को काम भी प्रभावित हुआ।

चूरू डीटीओ ऑफिस के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि 19 जून को मेरे ऊपर हमला कर मारपीट की। मशीन तोड़ कर चालान बुक फाड़ दी। मामला दर्ज करवाने के करीब एक सप्ताह बाद भी पुलिस की ओर से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जब भी पुलिस को गिरफ्तारी के लिए पूछते है तो बोलते है की कार्रवाई चल रही है। इसके विरोध में हमारी यूनियन के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया है। सभी कर्मचारियों ने इसका साथ दिया है और पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया है। गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

परिवहन निरीक्षक ने बताया कि उच्च अधिकारी हमारे समर्थन में हैं। हम अकेले नही हैं। कल से पूरे राजस्थान में कार्य बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। हमें दिख रहा है तो पुलिस को भी दिखना चाहिए।

गौरतलब है कि परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई के खिलाफ 20 जून को मारपीट करने व एससीएसटी में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई को दोषी मानते हुए एपीओ किया गया है। जिसका भी कर्मचारी विरोध कर रहें हैं।

Related Articles