भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने किया प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत
भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने किया प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : आगामी 27 जून को झुंझुनूं में होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा की पूर्व तैयारियों को लेकर झुंझुनूं प्रवास पर आए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार एव ज़िले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का पीरू सिह सर्किल पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में भाजपा नगर मण्डल कार्यकताओं ने भव्य स्वागत एव अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, ज़िला संगठन प्रभारी के डी बाबर, विधायक विक्रम जाखल, धर्मपाल गुर्जर, ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पुनिया, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जगदीस खाजपुरिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पुनिया, विधानसभा प्रत्याशी निशित बबलू चौधरी, राजेश दहिया आदि के आतिथ्य में भाजपा के नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा,माला पहनाकर एव प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत किया।इस मौक़े पर वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जिनगर, रवि लांबा, ललित जोशी, जय प्रकाश चौधरी, पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, सौरभ सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।