[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में पुलिस के सामने लोगों ने किया पथराव,VIDEO:उपद्रव के तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, लोग घरों से नहीं निकले; अब तक 43 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में पुलिस के सामने लोगों ने किया पथराव,VIDEO:उपद्रव के तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, लोग घरों से नहीं निकले; अब तक 43 गिरफ्तार

जोधपुर में पुलिस के सामने लोगों ने किया पथराव,VIDEO:उपद्रव के तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, लोग घरों से नहीं निकले; अब तक 43 गिरफ्तार

जोधपुर : जोधपुर के सूरसागर में उपद्रव के तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन काबू में है। शनिवार के बाद रविवार को भी लोग घरों में कैद रहे। उपद्रव के आरोप में 67 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। अब तक 43 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

उपद्रव के तीसरे दिन रविवार को सूरसागर इलाके का पूरा मार्केट बंद है। आज क्षेत्र में शांति रही। मार्केट बंद होने और गर्मी के कारण लोगों की सड़क पर आवाजाही कम रही। दोपहर में कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई को लेकर सूरसागर थाने पहुंची थीं, जहां से उनको समझाकर वापस घर भेज दिया।

सूरसागर इलाके में रविवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
सूरसागर इलाके में रविवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

विवाद वाली जगह पुलिस तैनात, क्षेत्र में अब शांति
एडीसीपी(पश्चिम) निशांत भारद्वाज ने बताया- दो पक्षों में विवाद के बाद सूरसागर, प्रतापनगर, देवनगर और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई, जो अब तक जारी है। सूरसागर क्षेत्र में जहां विवाद हुआ था, वहां पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस दर्ज मामलों में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में अब शांति है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
सूरसागर में दो पक्षों के बीच हुई झड़प को लेकर रविवार को कमिश्नरेट ऑफिस में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिशनर से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई नहीं की जाए और दोषियों को बख्शा नहीं जाए। प्रतिनिधिमंडल में भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़, सांसद प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा, जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, महापौर कुंती देवड़ा, लूणी के पूर्व विधायक महेन्द्र विश्नोई, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, जोधपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान और वकील आनन्द पुरोहित शामिल रहे।

इलाके में एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है।
इलाके में एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है।

दावा- पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लोगों ने किया पथराव
शुक्रवार रात को हुए हंगामे में दो पुलिसवाले भी घायल हुए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने एक दुकान में आग भी लगा दी थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। करीब तीन घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।

उपद्रव की रात के वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कुछ लोगों ने पथराव किया।

यह वीडियो शुक्रवार रात प्रभावित इलाके के एक व्यक्ति ने बनाया। दावा है कि पुलिस वालों की मौजूदगी में लोग पथराव करते रहे।
यह वीडियो शुक्रवार रात प्रभावित इलाके के एक व्यक्ति ने बनाया। दावा है कि पुलिस वालों की मौजूदगी में लोग पथराव करते रहे।

दरअसल, सूरसागर थाना इलाके के राजाराम सर्कल स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के पास कुछ दुकानें हैं। गुरुवार को गेट निकालने का काम शुरू किया गया था। बस्ती में रहने वाले कुछ लोग गेट निकालने का विरोध जता रहे थे। दो दिन में दो बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था।

रविवार तक इलाके में धारा 144 लागू है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारी इलाके में विजिट कर रहे हैं।
रविवार तक इलाके में धारा 144 लागू है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारी इलाके में विजिट कर रहे हैं।

16 पुलिसवाले पथराव के बीच फंसे थे
शुक्रवार को गेट निकलते देख पास की बस्ती के लोगों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया था। वे गेट निकालने के काम को बंद करने की बात पर अड़ गए थे। तब दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ आए और गेट बनाने के लिए अड़े रहे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।

शुक्रवार रात को हुए उपद्रव में लोग छतों से पथराव कर रहे थे। इसमें 16 पुलिसकर्मी फंस गए। दो बार पुलिस के जवान पीछे हटे, आंसू गैस के गोलों का भी कोई असर नहीं हुआ।

आधे घंटे बाद अतिरिक्त जाब्ता आया तो पुलिसकर्मियों की जान बची। पथराव में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना के थानाधिकारी नितिन दवे और शास्त्रीनगर थाना के सब इंस्पेक्टर शैतान सिंह भी घायल हुए।

उपद्रव के बाद शनिवार को भी दिन भर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
उपद्रव के बाद शनिवार को भी दिन भर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

उपद्रव के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल
जानकारी के अनुसार ईदगाह का विवाद 15 साल पुराना है। पथराव-आगजनी के बाद लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को डर के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सूरसागर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। हालांकि, पुलिस का एक्शन भी सवालों का घेरे में हैं।

यहां के लोगों का कहना है कि दिन में अगर पुलिस का जाब्ता तैनात कर दिया जाता तो रात में हंगामा नहीं होता। पुलिस ने दिन में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर भेज दिया।

हालात की गंभीरता देखते हुए सूरसागर सहित प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई है।

परिवार का कहना है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार का कहना है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला की आंख पर लगा पत्थर
दो पक्षों के झगड़े में लगे पत्थर से एक महिला लाजवंती गहलोत के एक आंख की रोशनी चली गई। इससे पूरा परिवार सदमे में है। घटना के वक्त लाजवंती घर में थीं। पोता बाहर खेल रहा था।

शोर-शराबा सुनकर वह पोते को लेने दौड़ी। पोते को लेकर जैसे ही अंदर आ रही थी, अचानक पत्थर उनकी आंख पर आकर लगा।

छत पर पत्थर नहीं दिखे, अचानक कहां से आए इतने पत्थर
सूरसागर थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने पूरे एरिया में ड्रोन सर्वे करवाया था। इसमें पुलिस को छतों पर पत्थर नजर नहीं आए थे। शुक्रवार को उपद्रव के दौरान छतों से पथराव हुआ।

पुलिस को ड्रोन सर्वे में कुछ नजर नहीं आया तो बड़ी मात्रा में इनकी छतों पर यह पत्थर आए कहां से? जबकि सूरसागर क्षेत्र दो गुटों में तनाव के मामले में अतिसंवेदनशील है। यानी उपद्रवियों की तैयारी पहले से थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

Related Articles