पाक सीमा पर देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 12 देशों की सेनाएं पहुंचेंगी; फाइटर जेट से थर्राएगा आसमान
Military Exercises: राजस्थान के जोधपुर में सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होने जा रहा है। तरंग शक्ति नाम से होने जा रहे इस सैन्यअभ्यास में 12 देशों की वायुसेनाएं हिस्सा लेने जल्द ही जोधपुर पहुंच रही हैं।
जोधपुर : पाकिस्तान की सीमा पर अब भारत देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर में तरंग शक्ति के नाम से होने वाला यह युद्धाभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में होगा।
इसमें 12 बड़े देशों की वायुसेनाएं शामिल होने जा रही हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य विमान इसमें उतारे जाएंगे। क्वाड देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जापान और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाओं के फाइटर जेट इस सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे। अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत से होगी इसके बाद अगस्त से सितंबर के मध्य तक यह जोधपुर में होगा। भारत की तरफ से नए राफेल जेट भी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019130


