[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:खरखड़ा में जमीन को लेकर हुआ था विवाद, लोहे के सरिये से किए थे वार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:खरखड़ा में जमीन को लेकर हुआ था विवाद, लोहे के सरिये से किए थे वार

महिलाओं पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:खरखड़ा में जमीन को लेकर हुआ था विवाद, लोहे के सरिये से किए थे वार

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने खरखड़ा में महिलाओं पर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को देर शाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों ने जमीन के विवाद को लेकर घर में अकेली महिलाओं पर जानलेवा हमला करने की बात स्वीकार की है।

थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल ने बताया कि 17 जून को कीरो की ढाणी तन खरखड़ा निवासी रामसिंह ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी धर्मपाल, अशोक, बिल्लू एक राय होकर उनके घर पर आए तथा घर में महिलाओं को अकेली देखकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान हमले में शारदा देवी, विनोद देवी, सावित्री घायल हो गई थी, जिन्हें हालत गंभीर होने पर चौमूं के निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए। इस दौरान पुलिस की टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बिल्लू पुत्र जगदीश व अशोक कुमार पुत्र जगदीश को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से प्रथम पूछताछ में सामने आया कि जमीन के विवाद को लेकर उन्होंने घर में अकेली महिलाओं पर लोहे के सरिये से हमला कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल, एएसआई विजय भडिया, एचसी महिपाल सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, चंद्र पाल आदि शामिल थे।

Related Articles