कलेक्टर ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया, खाने-पीने की व्यवस्थाएं देखीं
जरूरतमंदों की सेवा को पुनीत कार्य बताया

नीमकाथाना : कलेक्टर शरद मेहरा ने अपनी शादी की वर्षगांठ अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के साथ मनाई। शरद मेहरा की पत्नी मोना मेहरा ने ठाकुरजी को भोग लगाया और प्रभुजनों को भोजन परोसा। इसके बाद आश्रम का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को सराहा और पीड़ित मानव सेवा के लिए पुनीत कार्य बताया। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव संदीप चौधरी, संजीव मोदी कोषाध्यक्ष, महेंद्र गोयल, विकास कुमार, सह सचिव गजेंद्र मोदी ने शरद मेहरा व मोना मेहरा को ठाकुरजी की तस्वीर भेंट की। इस दौरान आश्रम के सेवासाथी चंद्रप्रकाश वर्मा, विश्वेंद्र फौजदार, नितिन सहित सभी सेवा साथी मौजूद थे।