[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेंद्र गुढ़ा का अल्टीमेटम: ‘मुस्लिमों को बाप की जागीर समझ रखा है, समस्या समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजेंद्र गुढ़ा का अल्टीमेटम: ‘मुस्लिमों को बाप की जागीर समझ रखा है, समस्या समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन’

'मुस्लिम समाज को क्या समझ रखा है, अपने बाप की जागीर? सिर्फ इस्तेमाल किया है ओला परिवार ने। यह बातें पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कही। साथ ही उन्होंने झुंझुनूं जिला प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के वार्ड नंबर-58 में गंदे पानी की समस्या को लेकर कई दिनों से वार्डवासी परेशान हैं।उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब झुंझुनूं में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रशासन को पांच दिन का समय देता हूं, यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा, मेरे अच्छे संबंध हैं वर्तमान सांसद बृजेंद्र ओला से। मेरी बराबर की सीट पर पांच साल तक बैठे थे। लेकिन सच्चाई बोलने से पीछे नहीं रहूंगा। मुस्लिम समाज को सिर्फ और सिर्फ ओला परिवार ने अपनी जागीर समझ रखा है। सिर्फ इस्तेमाल किया, कभी किसी का भला नहीं किया।

गुढ़ा ने कहा, मेरे उदयपुरवाटी विधानसभा में सिर्फ सात हजार मुस्लिम भाई हैं। मैंने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। यहां तो 50 हज़ार मुस्लिम भाई हैं। ओला परिवार को सोचना चाहिए था। हमेशा मुस्लिम समाज ने ओला परिवार को दिल खोलकर साथ दिया, बदले में क्या मिला कुछ नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62