[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद के सीवरेज प्लांट को लेकर जताई नाराजगी वार्ड 58 में गंदे पानी की निकासी को लेकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर परिषद के सीवरेज प्लांट को लेकर जताई नाराजगी वार्ड 58 में गंदे पानी की निकासी को लेकर किया प्रदर्शन

गफूर कॉलोनी में नालियां व सड़क बनाने की मांग

झुंझुनूं : शहर के वार्ड 58 व गुढ़ा रोड की कॉलोनियों के बाशिंदों ने अलग-अलग मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वार्ड 58 में गंदे पानी की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर वार्डवासियों ने नगर परिषद में प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की। तो दूसरी ओर गुढ़ा रोड पर नगर परिषद के दूसरे चरण के सीवरेज को लेकर प्रस्तावित एसटीपी के विरोध में लोगो ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसटीपी को स्थानांतरित करने की मांग की। शहर के वार्ड 58 के पार्षद जब्बार फुलका की अगुवाई में वार्ड के लोगो ने गफूर कॉलोनी व तकवा मस्जिद क्षेत्र में गंदे पानी के निकासी के लिए नालियों व सड़क का काम पूरा नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई।

वार्डवासियों ने बताया कि वे काफी समय से गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। वार्ड में नालियों का काम पूरा नहीं हो पाया हैं। तो सड़क का काम भी नहीं हो रहा हैं। जबकि वार्डवासी काफी बार नगर परिषद को इससे अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ को ज्ञापन दिया गया। सभापति की गैर मौजूदगी में उनके निजी सहायक को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मो. युनूस, मो. इलियास, रशीद खान, जाकिर रंगरेज, मो. रहीश, आमीन रंगरेज, मो. शाहिद, मो. तौफिक शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62