[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुनिया को भारत की महान और महत्त्वपूर्ण देन है योग : राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुनिया को भारत की महान और महत्त्वपूर्ण देन है योग : राठौड़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए अनेक कार्यक्रम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एसपी जय यादव समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनएसएस-एनसीसी कैडेट्स एवं आमजन ने किया योगाभ्यास

चूरू : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा राजस्थान सरकार के आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग की ओर से दशम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स एवं आमजन ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान की महान भारतीय परम्परा में महर्षि पतंजलि ने योग का प्रवर्तन किया तो महर्षि अरविंद ने दुनिया को योग से परिचित करवाया। योग इस दुनिया को भारत की महान एवं महत्त्वपूर्ण देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से आज दुनिया के 182 देश योग दिवस मना रहे हैं, यह बड़ी महत्त्वपूर्ण बात है। योग व्यक्ति के तन-मन को स्वस्थ बनाए रखता है और एक सकारात्मक व रचनात्मक व्यक्तित्व का निर्माण करता है। हम सभी को अपने जीवन में योग का स्थान देना चाहिए।

दुनियाभर में दक्ष योग प्रशिक्षकों की मांग

विशिष्ट अतिथि पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि उन्होंने दुनिया के अनेक देशों में अपनी ट्रेनिंग की है, वहां योग को बहुत महत्त्व मिल रहा है। दुनियाभर में दक्ष योग शिक्षकों की बड़ी डिमांड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने में बड़ी अहम भूमिका निभाई है। योग से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है तथा एकाग्रता आती है। युवा योग के क्षेत्रा में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति कहीं न कहीं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में योग लोगों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। हमें योग को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।

योग की सुस्वास्थ्य में अहम भूमिका

विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आज की भागमभाग की जिंदगी और मिलावटी खानपान से हर व्यक्ति के सामने बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हम अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाकर इस चुनौती से निपट सकते हैं। योग इसमें बहुत ही अहम भूमिका निभा सकता है। हम सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि योग के लिए समय निकालें ताकि हमारा तन-मन स्वस्थ रहे।

प्रोटोकॉल अनुसार किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ संतरा जाट ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। इस दौरान ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अनुलोम विलोम, शीतली आदि व्यायाम आसन कराए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तम सिंह राठौड़ ने आभार जताया। संचालन मनीष दाधीच ने किया।

तंबाकू नहीं खाने की दिलाई शपथ

योगाभ्यास से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एसपी जय यादव, पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, विधायक हरलाल सहारण, वासुदेव चावला आदि ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋषिकुल विद्यालय के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास की प्रभावी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि राठौड़ ने तंबाकू नहीं खाने संबंधी शपथ दिलाई। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक रामकृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्रदर्शनी प्रभारी डॉ संजय तंवर के निर्देशन में आयुर्वेद एवं योग पर केंद्रित प्रदर्शनी भी समारोह स्थल पर आकर्षण का केंद्र रही।

बड़ी संख्या में रही मौजूदगी

इस दौरान जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एसपी जय यादव, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सीईओ मोहन लाल खटनावलिया, प्रधान दीपचंद राहड़, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, ओम सारस्वत, कमिश्नर अभिलाषा सिंह, चंद्राराम गुरी, एसीईओ दुर्गा ढाका, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, योग प्रशिक्षक भावना सांकरोत, योग प्रशिक्षक पुष्पा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अरविंद ओला, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डॉ एमआर महला, डीबी जनरल अस्पताल के अधीक्षक डॉ हनुमान जयपाल, डॉ कमल वशिष्ठ, डॉ कपिल वर्मा, सीडीईओ जगबीर यादव, विक्रम गुर्जर, जब्बार खान, डॉ महेश शर्मा, श्रीराम शर्मा, विक्रम कोटवाद, अरविंद झाझड़िया, राजेश माटोलिया, रवि दाधीच, हेमंत मंगल, नानुराम गहनोलिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, भास्कर शर्मा, लीलाधर चंदेल, नारायण बेनीवाल, एम गोपाल बालान, बाबूलाल दर्जी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, पत्रकार एवं आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62