[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गन्दे पानी की निकासी की समस्या के समाधान हेतु दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गन्दे पानी की निकासी की समस्या के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

गन्दे पानी की निकासी की समस्या के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

झुंझुनूं : शहर के वार्ड नं. 53, गफूर कॉलोनी में गन्दे पानी की निकासी की समस्या के समाधान हेतु वार्ड वासियों ने दिया ज्ञापन। वार्ड वासियों ने ज्ञापन में बताया की शहर के वार्ड नं. 53, गफूर कॉलोनी व तकवा मस्जिद के पास जगह-जगह जो नालियां बीच में छोड़ रखी है एवं सड़के भी अधूरी छोड़ रखी है नगर परिषद झुंझुनूं को दर्जनों बार अवगत कराया गया है, मिडिया व अखबारों के माध्यम से भी यह समस्या पूरे शहर में उजागर होने के बाद भी नगर परिषद झुंझुनूं का प्रशासन पहरी निन्द में सोया हुआ है। नगर परिषद को इस सम्बन्ध में वार्ड वासियों द्वारा कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है।

आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मौहल्ले में गन्दे पानी की वजह से लोगों के घरों को नुकसान हो रहा है। यह समस्या पिछले तीन सालों से लगातार बनी हुई है, महोदया जी अब बारिस का मौसम भी आ गया जिससे यह समस्या और विकराल बनती जा रही है। अगर इस समस्या का समाधान सात दिवस में नहीं करवाया तो हमें मजबूरन नगर परिषद का घेराव कर धरना-प्रदर्शन कर आन्दोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद झुंझुनूं की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62