[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सांसद और विधायक ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:अमराराम बोले- जिला चेंज हुआ तो 48 घंटे में आदेश वापस लेने होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में सांसद और विधायक ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:अमराराम बोले- जिला चेंज हुआ तो 48 घंटे में आदेश वापस लेने होंगे

नीमकाथाना में सांसद और विधायक ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:अमराराम बोले- जिला चेंज हुआ तो 48 घंटे में आदेश वापस लेने होंगे

नीमकाथाना : पानी और बिजली की समस्या को लेकर शुक्रवार को नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और सीकर सांसद अमराराम ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की, जिसके कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की हुई।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते सांसद अमराराम और विधायक सुरेश मोदी
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते सांसद अमराराम और विधायक सुरेश मोदी

इससे पूर्व सीकर सांसद अमराराम और विधायक सुरेश मोदी ने कलेक्ट्रेट के बाहर सभा को संबोधित किया। सांसद अमराराम ने कहा कि भीषण गर्मी 45 डिग्री का रिकॉर्ड तोड़ रही है और सरकार बिजली काटने का। पूरे राजस्थान में किसानों को, आम लोगों को और कारखानों को जितनी बिजली चाहिए उससे दो गुना बिजली राजस्थान में बन रही है, लेकिन बिजली देने की सरकार की नियत नहीं है। उन्होंने जिलों के रिव्यू को लेकर कहा कि यदि नीमकाथाना जिले को हटाया गया तो 48 घंटे में नीमकाथाना जिले के आदेश वापस करने होंगे। सांसद अमराराम और विधायक सुरेश मोदी ने बिजली और पानी की समस्या बहाल करने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सभा के बाद रैली के रूप में कार्यकर्ता विधायक और सांसद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की और गेट पर चढ़ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।

इसके बाद कलेक्टर शरद मेहरा और एसपी प्रवीण नायक नुनावत को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताई गई समस्याओं को लेकर सभी के बीच वार्ता हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62