[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित:जिले में कलेक्टर-एसपी सहित 20 हजार लोगों ने किया योग, स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित:जिले में कलेक्टर-एसपी सहित 20 हजार लोगों ने किया योग, स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित:जिले में कलेक्टर-एसपी सहित 20 हजार लोगों ने किया योग, स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

नीमकाथाना : नीमकाथाना राज्य सरकार और आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजित किया गया। जिले में करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया।

जिले के खेतडी, श्रीमाधोपुर, उदयपुरवाटी, पाटन सहित गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूरे जिले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में कुल 20 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने भगवान धन्वन्तरि के आगे दीप प्रज्वलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला आयुर्वेद और योग प्रभारी अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा ने बताया की नेहरू पार्क नीमकाथाना में आयोजित मुख्य समारोह में 300 से अधिक अधिकारी कर्मचारी और आम लोगों ने योगाभ्यास किया। नीमकाथाना एसपी मुख्यालय पर एसपी, डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों में योग किया। इसके साथ ही डायरेक्टर संपत बेनीवाल के निर्देशन में डीपीएस स्कूल में 5 हजार स्टूडेंट्स ने योग किया। जिला स्तरीय अधिकारी, स्काउट, एनसीसी, उपखंड कार्यालय तहसील कार्यालय सहित सभी विभागों के कार्यालयों के कर्मचारी, शिक्षक, महिला और बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक आदि ने कार्यक्रम में शरीक होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला कलेक्टर शरद मेहरा, एसीईओ मुरारी लाल शर्मा, एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार महेश ओला, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत, नगर परिषद आयुक्त सुरेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62