[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थली में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ,पहला मैच अगवाना ने 61 रन से जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

थली में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ,पहला मैच अगवाना ने 61 रन से जीता

थली में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ,पहला मैच अगवाना ने 61 रन से जीता

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में शुक्रवार को नवयुवक मंडल की ओर से जय बाबा नृसिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने फीता व गेंद खेलकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। नवयुवक मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच पिठौला व अगवाना कलां के बीच खेला गया। अगवाना कलां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पिछा करते हुए पिठौली की टीम 56 रन बनाई पाई,अगवाना की टीम ने प्रतियोगिता का पहला मैच 61 रन से जीत लिया। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में तृतीय स्थान की टीम को 51 सौ व चतुर्थ को 41 सौ रूपए नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अजय यादव, कृष्ण शास्त्री, बंसीलाल, महेंद्र, सुंदरलाल, कृष्ण विकल,प्रवीण, विक्की पहलवान, पृथ्वी सिराधना, बलवंत, मनोज, विक्रम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62