29 जून को होगा आवाज और अल्फाज का आयोजन:संगीतकार अजय पांडेय और राजेश सिंह करेंगे शिरकत, हुसैन बंधुओं ने की जजिंग
29 जून को होगा आवाज और अल्फाज का आयोजन:संगीतकार अजय पांडेय और राजेश सिंह करेंगे शिरकत, हुसैन बंधुओं ने की जजिंग
जयपुर : सृजन द स्पार्क जयपुर की ओर से आवाज और अल्फाज के ऑडिशन कार्यक्रम जय क्लब में आयोजित हुआ। ऑडिशंस में रोबिन काला, प्रियंका कानूनगो और संजीव जैन ने टॉप थ्री का पद हासिल किया। ऑडिशंस में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन ने सभी प्रतियोगियों को जज किया।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संस्था की समन्वयक शुब्रा बोहरा ने बताया- सृजन द स्पार्क जयपुर संस्था पूरी दुनिया में संगीत और संगीतकारों को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत रही है। ऐसे में हमने आईपीएस प्रसन्न खेमसरा के रिटायरमेंट के उपलक्ष में ‘आवाज और अल्फाज’ कार्यक्रम की ओर से नवीन गायकों को मंच प्रदान करने की कोशिश की है। ऑडिशंस में चयनित इन तीनों प्रतिभागियों को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 29 जून को बड़े मंच पर गाने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में जाने-माने संगीतकार अजय पांडेय और राजेश सिंह अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038165


