[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सड़क किनारे मिला महिला बैंककर्मी का शव:एक दिन पहले पार्क में पति से मिलने के लिए गई थी, 6 महीने पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में सड़क किनारे मिला महिला बैंककर्मी का शव:एक दिन पहले पार्क में पति से मिलने के लिए गई थी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

नीमकाथाना में सड़क किनारे मिला महिला बैंककर्मी का शव:एक दिन पहले पार्क में पति से मिलने के लिए गई थी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

नीमकाथाना : सड़क किनारे बैंक में काम करने वाली महिला क्लर्क का शव मिला है। मामला नीमकाथाना क्षेत्र का है। जहां शहर से 11 किलोमीटर दूर गांव भराला मोड के पास बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में काम करने वाली महिला क्लर्क का शव मिला। महिला की 6 महीने पहले ही दिसंबर में शादी हुई थी।

डीएसपी अनुज डाल ने बताया-सुबह 9 बजे भराला मोड़ पर सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। महिला के शव के पास एक पॉलीथिन थी। जिसमें टिफिन रखा हुआ था और उसमें खाना था। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का महिला की शिनाख्त शिखा अग्रवाल (30) नीमकाथाना के रूप में हुई। जिस पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल लिए।

दिसंबर 2023 में शिखा और पंकज की शादी हुई थी।
दिसंबर 2023 में शिखा और पंकज की शादी हुई थी।

7 बजे घर से निकली थी महिला
महिला के पिता सतीश कुमार ने बताया-उनकी बेटी शिखा अग्रवाल खेतड़ी मोड स्थित उनके घर पर ही रहती थी। रविवार शाम 7 बजे वह अपने पति पंकज गुप्ता (33) से मिलने लिए घर से 400 मीटर दूर छावनी में स्थित नेहरू पार्क में गई थी। 9 बजे तक जब शिखा घर नहीं लौटी तो उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया और ना उसके पति पंकज ने फोन रिसीव किया। परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन शिखा का अता पता नहीं चला। रात 10 बजे नीमकाथाना कंट्रोल रूम में शिखा की गुमशुदगी को लेकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और परिजनों ने रातभर तलाश किया, लेकिन शिखा का पता नहीं चला।

घर से 11 किलोमीटर दूर शिखा का शव मिला।
घर से 11 किलोमीटर दूर शिखा का शव मिला।

तीन महीनों से पति से चल रहा था विवाद
डीएसपी अनुज डाल ने बताया-महिला और उसके पति के बीच तीन महीनों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पिता सतीश ने बताया-दिसंबर 2023 में महिला की शादी अलवर निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी, जो हाल निवासी गुर्जर कॉलोनी नीमकाथाना में रहते हैं। शिखा अग्रवाल और पंकज अग्रवाल राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल शिखा की ड्यूटी भूदोली में स्थित राजस्थान क्षेत्र ग्रामीण बैंक में थी और उसके पति राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पाटन में कार्यरत है।

पुलिस को मिले टायरों के निशान
डीएसपी अनुज डाल ने बताया-जहां महिला का शव मिला है, उस जगह पर गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। किसी गाड़ी में महिला के शव को रखकर यहां लाया गया है और सड़क किनारे फेंक दिया है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related Articles