[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढा मेरे पीछे पीछे झुंझुनूं आए है उनके आमने सामने होने का फिर से मन है : चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढा मेरे पीछे पीछे झुंझुनूं आए है उनके आमने सामने होने का फिर से मन है : चौधरी

शुभकरण चौधरी ने सांसद का चुनाव भाजपा से लड़ा था। इस दौरान राजेंद्र गुढ़ा भी चौधरी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए और राजपूत समाज को साथ लेकर चौधरी की बगावत की। नतीजा चौधरी की हार पर आकर ठहरा।

गुढ़ागौड़जी : लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव की चर्चा जोरों पर है। जिले के तमाम नेता झुंझुनूं सीट पर अपना भविष्य खोज रहे है। विधानसभा चुनाव 2023 में लाल डायरी को लेकर पूरे देश मे फेमस होने वाले राजेंद्र गुढा और किसानों के नेता के रूप में पहचान बनाने वाले शुभकरण चौधरी के आमने सामने चुनाव लड़ने के कारण उदयपुरवाटी जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाती थीं लेकिन दोनों की लड़ाई में कांग्रेस के भगवाना राम सैनी बाजी मार गए। उसके बाद से ही भाजपा से उम्मीदवार शुभकरण चौधरी ने सांसद का चुनाव लड़ने का मन बना लिया और भाजपा से चुनाव लड़ा।
जिस पर राजेंद्र गुढा भी चौधरी के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गए और राजपूत समाज को साथ लेकर चौधरी की बगावत की। नतीजा चौधरी की हार पर आकर ठहरा। लेकिन दोनों के आमने सामने की लड़ाई अभी भी खत्म नही हुई। दोनों ने फिर से झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव पर अपनी पैनी नजर गडा रखी है। गुढा लगातार झुंझुनूं विधानसभा में दौरे कर रहे है। तो वही गुरुवार को शुभकरण चौधरी भी जयपुर के भाजपा कार्यालय में पहुंचे और झुंझुनूं से फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। चौधरी ने कहा कि एक बार फिर से गुढा के आमने सामने की इच्छा है। वही गुढा और चौधरी के समर्थकों की भी बड़ी चाह हाकी झुंझुनूं में दोनों नेता आमने सामने चुनाव लड़े।
चौधरी पार्टी के पदाधिकारियों पर दिखे नाराज
जयपुर भाजपा कार्यालय में अपनी हार के पीछे अपनी ही पार्टी के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए नाराज दिखे। यही नही चौधरी ने भाजपा कार्यालय में अपने मन की बात भी कह डाली। चौधरी ने कहा हमे तो अपनो ने ही लूटा गैरो में कहा दम था। मेरी किस्ती तो डूबी वहाँ जहाँ पानी कम था।

Related Articles