NEET (यूजी) परीक्षा को लेकर SFI ने प्रदर्शन किया:संगठन के छात्र बोले-एग्जाम में धांधली हुई, जांच कराई जाए
NEET (यूजी) परीक्षा को लेकर SFI ने प्रदर्शन किया:संगठन के छात्र बोले-एग्जाम में धांधली हुई, जांच कराई जाए
झुंझुनूं : नीट में धांधली को लेकर सोमवार को झुंझुनूं में छात्र संगठन SFI ने कलेक्ट्रेट पर जुट कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए धांधली की जांच करने की मांग की। महासचिव आशीष पचार ने बताया कि नीट यूजी का परिणाम आने के बाद कई शिकायतें सामने आई हैं। इससे एनटीए के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।
केन्द्री कृत संस्था एनटीए नीट जैसी प्रवेश परीक्षा मे इस तरह का कुप्रबंधन होना निंदनीय है। मोदी सरकार में जिस तरह से एनएमसी और एन.टी.ए. मिलकर मेडिकल शिक्षा का निजीकरण कर रहे हैं, वह देश के भविष्य के लिए खतरनाक है। हमारी मांग है कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाए।
छात्रों ने मामले की जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा एनटीए एजेंसी को खत्म करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने बताया- लाखों स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इतने बडे़ मुद्दे पर सरकारी चुप्पी यह साफ दर्शाती है। सरकार इस अन्याय के खिलाफ न होकर मूक रहकर इसे बढ़ावा दे रही है। एनटीए शक के घेरे में है, क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी, फिर भी परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के कार्यकर्ता व स्टूडेंट मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039075


