महाराणा प्रताप की जयंती मनाई:प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
महाराणा प्रताप की जयंती मनाई:प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : महाराणा प्रताप की जयंती रविवार को नवलगढ़ के राजपूत सभा भवन में मनाई गई। वीरपालसिंह जाखल, विक्रम सिंह मझाऊ, छगन सिंह गोठड़ा, करणी सिंह गिरावड़ी, सुमेर सिंह सुरजनपूरा ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
वीरपाल सिंह जाखल, कल्याणसिंह झाझड, करणीसिंह गिरावडी, आनन्दसिंह नवलगढ़, मनोज सोनी, राघवेंद्र सिंह डूंडलोद, विक्रम सिंह मझाऊ ने महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर शिवसिंह झाझड़, शिवकुमार जांगिड़, विक्रम सिंह मझाऊ, दानाराम चौधरी, नरपत सिंह बारवा, मनोज सोनी, मुरली मनोहर चोबदार, छगनसिंह गोठड़ा, दारासिंह गोठड़ा, डा.रामकृष्ण सोनक, नंदकिशोर सोनी, करणी सिंह घोड़ीवारा, नरपत सिंह खिरोड़, नरेन्द्र सिंह खिरोड़, राजेन्द्र सिंह गोठड़ा, मदन सिंह गोठड़ा, शिवराज सिंह गोठड़ा, सुमेर सिंह सुरजनपुरा, देवीसिंह सुरजनपूरा, राहुल बारी, रतन कुमावत, नरेंद्र सिंह मास्टर, करणपाल सिंह जाखल, पेमेंद्र सिंह मझाऊ व रतन नारनोलिया आदि मौजूद थे।