[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दो कारों की टक्कर, 7 घायल:कांच तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, ड्राइवर मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में दो कारों की टक्कर, 7 घायल:कांच तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, ड्राइवर मौके से फरार

नीमकाथाना में दो कारों की टक्कर, 7 घायल:कांच तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, ड्राइवर मौके से फरार

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में काली कांकरी पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गईं। हादसे में करीब 7 लोग घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार चला निवासी रामेश्वर लाल अपने परिवार के लोगों के साथ भूदोली में अपने साले के लड़के की शोक सभा में बैठने के लिए जा रहे थे। तभी काली कांकरी के पास बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और गाड़ियों में सवार सभी लोगों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वही घटना के बाद मौके से चालक भी फरार हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22