मालवीय नगर स्थित पार्क में पौधरोपण:वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने चलाया अभियान; लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का किया आह्वान
मालवीय नगर स्थित पार्क में पौधरोपण:वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने चलाया अभियान; लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का किया आह्वान
जयपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में सामाजिक संगठनों व शिक्षण संस्थानों की ओर से पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्थाओं के सदस्यों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने बुधवार को मालवीय नगर स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए। एपेक्स हॉस्पिटल के रेडियोलोजी विभाग के अधीक्षक आनंद उपाध्याय ने पौध रोपकर अभियान की शुरुआत की। सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर 10 फलदार व 15 छायादार पौधे रोपें। वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन के संचालक मधुलेश पाण्डेय का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारी टीम हमेशा से ही कुछ ना कुछ कदम उठाए हैं। हम विश्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतित हैं। एक दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ही कुछ पेड़ लगाकर या सफाई करके हम इतिश्री नहीं करते हैं और ना ही और भी लोगो को करना चाहिए, बल्कि इसे एक कर्तव्य के रूप में अपनी रोजमर्रा जीवन शैली में अपनाना चाहिए।।

रजत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राण दायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।

अरुण गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पौधों की जानकारी और उनके महत्व पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने पौधों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें संरक्षित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। समीर ने कहा कि इस कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जताई। संगीत मोटा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038905


