कोटा में ओम बिरला की जीत की हैट्रिक:आठ में से पांच विधानसभा में लीड, 41974 वोट से जीते; बीजेपी के बागी हारे
कोटा में ओम बिरला की जीत की हैट्रिक:आठ में से पांच विधानसभा में लीड, 41974 वोट से जीते; बीजेपी के बागी हारे
कोटा : कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर भाजपा के ओम बिरला 41974 वोट से जीत गए हैं। जेडीबी कॉलेज में काउंटिंग पूरी हो गई है। ओम बिरला को 750496 वोट और प्रहलाद गुंजल को 708522 वोट मिले है। बिरला की हर राउंड में लीड बरकरार रही।
नोटा पर 10 हजार 261 मत पड़े। वहीं 802 वोट निरस्त हो गए। पहले 6 राउंड में लीड 2 हजार आ गई थी,सातवें राउंड में वापस 14 हजार के आसपास आ गई। विधानसभावार हर क्षेत्र की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाया गया था। सभी विधानसभा सीट के कुल मिलाकर 156 राउंड है।
जीत के बाद ओम बिरला ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ जीप में सवार होकर विजयी जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि- मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया। मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019574


