झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह 5वीं बार चुने गए सांसद:समर्थकों ने की आतिशबाजी, 3 लाख 70 हजार वोट से उर्मिला जैन भाया को हराया
झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह 5वीं बार चुने गए सांसद:समर्थकों ने की आतिशबाजी, 3 लाख 70 हजार वोट से उर्मिला जैन भाया को हराया
झालावाड़ : झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह पांचवी बार सांसद चुने गए हैं। इसके साथ उन्होंने पूर्व सीएम वसुधंरा राजे के पांच बार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने दुष्यंत सिंह को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। दुष्यंत सिंह ने 3 लाख 70 हजार 989 वोट से उर्मिला जैन भाया को हराया।
वहीं, दुष्यंत सिंह की जीत के बाद भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में जमकर पटाखे चलाए गए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने जय सियाराम के नारे लगाकर खुशी जाहिर की।

लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बारां की आठ विधानसभा सीटों के लिए 96 टेबल पर 186 राउंड में गणना पूरी हुई। इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहा। बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह पूर्व सांसद रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन पूर्व मंत्री की पत्नी हैं, जो जिला प्रमुख भी हैं और पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
झालावाड़-बारां विधानसभा अनुसार रिजल्ट
| विधानसभा | दुष्यंत सिंह | उर्मिला जैन भाया |
| अंता | 79774 | 68867 |
| किशनगंज | 81266 | 74992 |
| बारां-अटरू | 95524 | 70885 |
| छबड़ा | 107174 | 54965 |
| डग | 120942 | 56845 |
| झालरापाटन | 135531 | 63371 |
| खानपुर | 107693 | 57252 |
| मनोहरथाना | 133986 | 45165 |
| कुल | 492342 | 861850 |
| वैलेट पेपर मत | 3526 | 2045 |
| कुल | 865376 | 494337 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966621


