पाली से भाजपा के पीपी चौधरी जीते:कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 2.45 लाख से अधिक वोटों से हराया
पाली से भाजपा के पीपी चौधरी जीते:कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 2.45 लाख से अधिक वोटों से हराया
पाली : लोकसभा चुनाव से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 2 लाख 45 हजार 351 वोट से हराया। पीपी चौधरी को 7 लाख 57 हजार 389 वोट मिले और संगीता बेनीवाल को 5 लाख 12 हजार 38 वोट मिले। मंगलवार शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इधर पीपी चौधरी द्वारा जीत की हैट्रिक लगाने पर भाजपाई खुश नजर आए। उन्होंने आतिशबाजी और नारेबाजी कर खुशी जताई।
चौधरी बोले; प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की जीत
हमारे मीडिया कर्मी से खास बातचीत में भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि पाली से भाजपा आगे चल रही है। वही भाजपा महामंत्री सुशील भंडारी ने कहा कि यह लीड आगे बढ़ती जाएगी और पाली से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी जीत की हैट्रिक लगाकर फिर से संसद में जाएंगे।
बता दे कि लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 136 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबलों पर 165 राउंड में मतगणना होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। पाली से पीपी चौधरी को पीपी चौधरी 244814 वोट से आगे चल रहे है। उनकी लगातार लीड जारी है।
बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। जिसमें पाली लोकसभा क्षेत्र में 57.19% वोटिंग हुई थी। पाली लोकसभा सीट से कांग्रेस की संगीता बेनीवाल और भाजपा के पीपी चौधरी में आमने-सामने की टक्कर है।
ऐसे राउंड बढ़ती गई भाजपा के पीपी चौधरी की लीड
| राउंड | भाजपा -पीपी चौधरी | कांग्रेस- संगीता बेनीवाल | लीड |
| 1 | 32019 | 24738 | 7281 |
| 2 | 74466 | 53316 | 21150 |
| 3 | 117164 | 78551 | 38613 |
| 4 | 145638 | 96585 | 49053 |
| 5 | 187559 | 117830 | 69729 |
| 6 | 224929 | 143973 | 80956 |
| 7 | 257641 | 171078 | 86563 |
देखें विधानसभा वार किसको कितने वोट मिले
| विधानसभा | भाजपा- पीपी चौधरी | कांग्रेस-संगीता बेनीवाल | नोटा |
| सोजत | 101230 | 41978 | 1859 |
| सुमेरपुर | 100711 | 57048 | 2173 |
| बाली | 105874 | 62922 |
2314 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019571


