करंट लगने से किसान की मौत:बिजली के पोल से खेत में फैला करंट, फसलों को पानी दे रहा था
करंट लगने से किसान की मौत:बिजली के पोल से खेत में फैला करंट, फसलों को पानी दे रहा था
जुझारपुर : खेतड़ी उपखंड के जुझारपुर में सोमवार को खेत में काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। करंट पोल को रोकने के लिए लगाई गई लोहे की तान में दौड़ रहा था। जानकारी के अनुसार जुझारपुर निवासी महेंद्र सैनी (48) पुत्र महावीर सैनी ने अपने खेत में सब्जी उगा रखी है। वह सब्जियों में पानी दे रहा था। इस दौरान पानी देते समय 11 केवी बिजली के पोल को रोकने के लिए लगाई गई लोहे की तान में अचानक करंट आ गया। जब महेंद्र सैनी लोहे की तान के सम्पर्क में आया तो उसके करंट लग गया। करंट लगने से वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान पास ही खेतों में काम कर लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल महेंद्र सैनी को सिंघाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान हालत गंभीर होने पर घायल महेंद्र सैनी को रैफर कर दिया। जब परिजन खेतड़ी के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण उप जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए तथा बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की। मृतक महेंद्र सैनी दो भाईयों में सबसे बड़ा था, छोटा भाई बलवीर कारपेंटर का काम करता है। इनके पिता की करीब एक साल पहले मौत होने पर महेंद्र कंपनी में काम छोड़कर खेती का काम करने लगा था। मृतक के दो बेटे अशोक (24) व छोटा बेटा अमित (22) का है जो निजी कंपनियों में काम करते है। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस थाने के एएसआई कैलाश चंद मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि मृतक महेंद्र के शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके अलावा परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034045


