1000 लीटर डीजल व 170 लीटर पेट्रोल जब्त:तस्करी के खिलाफ सुलताना पुलिस का एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
1000 लीटर डीजल व 170 लीटर पेट्रोल जब्त:तस्करी के खिलाफ सुलताना पुलिस का एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
सुलताना : झुंझुनूं की सुलताना थाना पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कब्जे 1 हजार अवैध डीजल व 170 लीटर पेट्रोल के साथ एक बोलेरो कार जब्त की है।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया- गुरुवार को देर रात पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक बोलेरा – पिकअप आते हुए दिखाई दी। संदेह होने पर गाड़ी को रुकवाकर कर चेक किया तो 5 प्लास्टिक ड्रम में 1 हजार लीटर अवैध डीजल व चार प्लास्टिक केन में 170 लीटर पेट्रोल भरा हुआ मिला।
गाड़ी के चालक सुरेश कुमार (45) पुत्र ताराचंद जाट से पेट्रोल – डीजल के बारे में पूछताछ की तो संतोष जनक जवाब नही दे पाया। जिसके बाद पेट्रोल – डीजल व गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल योगेश कुमार की खास भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043021


