12वीं की छात्रा वर्षा को 5 हजार रु. की छात्रवृत्ति मिली
12वीं की छात्रा वर्षा को 5 हजार रु. की छात्रवृत्ति मिली
खेतड़ी : विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजोता की 12वीं की छात्रा वर्षा पुत्री सुरेश सिंह निवासी चिरानी को सिल्वर जोन ओलंपियाड नई दिल्ली द्वारा आयोजित मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति 2023-24 के तहत 5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति का चैक प्रदान किया गया।
यह चैक संस्था निदेशक अशोक सिंह शेखावत व प्रधानाचार्य अजय सिंह ने छात्रा वर्षा व उसके पिता सुरेश सिंह को विद्यालय में प्रदान किया। संस्था निदेशक अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आर्थिक संबल प्रदान के लिए दी जाती है। उक्त छात्रा का चयन गत शैक्षणिक सत्र में हुआ था। मच्छेंद्र सैनी, सत्यवीर जांगिड़, प्रमोद कुमार व स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2017205


