[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पानी के टैंकर को लेकर जानलेवा हमला:बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की, बंदूक दिखा कर जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पानी के टैंकर को लेकर जानलेवा हमला:बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की, बंदूक दिखा कर जान से मारने की धमकी दी

सीकर में पानी के टैंकर को लेकर जानलेवा हमला:बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की, बंदूक दिखा कर जान से मारने की धमकी दी

सीकर : पानी का टैंकर गली में से निकालने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया और मारपीट की। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में महावीर नाथ (35) निवासी पारसनाथ की बगीची बस डिपो के पास, सीकर ने बताया कि उसके घर के पास पानी का टैंकर आया हुआ था। ट्रैक्टर चालक बगीची के पास से तेज स्पीड से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तब महावीर नाथ ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि वह ध्यान से ट्रैक्टर लेकर जाए। जिसे लेकर ट्रैक्टर चालक भड़क गया और महावीर के साथ गाली-गलौज करने लग गया।

रात को आरोपी ट्रैक्टर चालक अपने साथ 6-7 बदमाश लेकर आया और महावीर के मकान का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। उस समय महावीर सो रहा था। बदमाशों ने मकान के अंदर घुसते ही महावीर पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया और जमकर मारपीट की। बदमाशों ने महावीर को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet