[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों के सामने AEN ने पेंट उतारी, VIDEO:निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत की थी, शांत कर कमरे में बैठाया तो पुलिस बुलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीणों के सामने AEN ने पेंट उतारी, VIDEO:निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत की थी, शांत कर कमरे में बैठाया तो पुलिस बुलाई

ग्रामीणों के सामने AEN ने पेंट उतारी, VIDEO:निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत की थी, शांत कर कमरे में बैठाया तो पुलिस बुलाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य भवन (CHC) में घटिया सामग्री के आरोप पर ग्रामीणों और AEN में बहस हो गई, गुस्साए AEN ने ग्रामीणों के सामने अपनी पेंट उतार दी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के सामने अभद्र भाषा का उपयोग किया। शांत करवा कर जब उन्हें एक कमरे में बैठाया गया तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। मामला सीकर के फतेहपुर में स्थित बीबीपुर बड़ा का आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट का है। यहां मौजूद ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया।

ग्रामीणों ने AEN को शांत करवाकर एक कमरे में बैठाया था।
ग्रामीणों ने AEN को शांत करवाकर एक कमरे में बैठाया था।

घटिया सामग्री की शिकायत की थी

ग्राम बीबीपुर बड़ा के सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार चोटिया ने बताया- यहां गांव में 5 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत अपने गांव में बन रहे भवन में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर एईएन अर्जुन सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे थे।

भवन निर्माण स्थल पर ग्रामीणों और एईएन के बीच समझाइश करती पुलिस।
भवन निर्माण स्थल पर ग्रामीणों और एईएन के बीच समझाइश करती पुलिस।

अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप

चोटिया ने बताया- अर्जुन सिंह जब जांच कर रहे थे तो उनकी ग्रामीणों के साथ बहस हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल के लिए बनाए गए फाउंडेशन के नीचे जब हाथ से रगड़ा तो नीचे मिट्टी भरी हुई थी। इस पर दो से तीन ईंच कंक्रीट सेट की गई थी। उसमें भी घटिया बजरी और घटिया सीमेंट काम में ली गई थी।

सरपंच सुशील कुमार ने बताया- ग्रामीणों का आरोप है कि अर्जुन सिंह ये मानने को तैयार नहीं थे कि निर्माण में किसी भी तरह के घटिया मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है। बहसबाजी हुई तो अर्जुन सिंह वहीं अपनी पेंट उतार कर खड़े हो गए और लोगों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

सदर थाना एईएन हरलाल चौधरी दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते हुए।

खुद को कमरे में बंद किया

सरपंच के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों ने एईएन को शांत कराकर एक कमरे में बैठाया था। कमरे में जाते ही एईएन ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और सदर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सदर थाना एएसआई हरलाल चौधरी जाब्ता के साथ मौके पहुंचे और उन्होंने अर्जुन सिंह को कमरे से निकाल कर समझाइश की। AEN अर्जुन सिंह ने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे और कमी निकली तो पूरे स्ट्रक्चर को तोड़कर दोबारा से बनाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet