[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में आक्रोशित महिलाएं जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंची:AEN के नहीं मिलने पर कुर्सी और टेबल पर बैठीं, JEN के आश्वासन के बाद मानीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में आक्रोशित महिलाएं जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंची:AEN के नहीं मिलने पर कुर्सी और टेबल पर बैठीं, JEN के आश्वासन के बाद मानीं

चिड़ावा में आक्रोशित महिलाएं जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंची:AEN के नहीं मिलने पर कुर्सी और टेबल पर बैठीं, JEN के आश्वासन के बाद मानीं

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में पेयजल सप्लाई नहीं मिलने पर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शहर के स्टेशन रोड स्थित जलदाय ऑफिस में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं की टोली पहुंची। मगर कमरे में उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। जिल पर महिलाओं का रोष फूट पड़ा। महिलाएं नाराज हो गईं और कमरे में हीं बैठ गईं। इसमें एक महिला तो एईएन की कुर्सी पर बैठ गईं। वहीं कुछ अन्य महिलाएं टेबल और कमरे के फर्श पर बैठ गईं।

सूचना मिलने के बाद जेईएन आदित्य मिश्रा ने सभी महिलाओं को अपने चेंबर में बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं ने बताया कि कलेक्टर ने भी पुलिस थाने के पास बने ट्यूबवेल से सप्लाई व्यवस्था सही करने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गढ़ वाले बालाजी मंदिर के पास दो वॉल लगाने के बावजूद समस्या कम होने की बजाय बढ रही है।

महिलाओं ने चेताया कि अगर जल्द ही समस्या दूर नहीं की गई, तो फिर वे आक्रामक आंदोलन करेंगी। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। इधर जे ई एन मिश्रा ने कहा कि वे खुद मौके पर कई बार जा कर आए हैं, लेकिन पानी नीचे चला गया है। फिर भी इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। वितरण व्यवस्था को और सुलभ किया जाएगा।

इस दौरान वार्ड 24 की ललिता, सुशीला, पुष्पा, चंदा, अंजू, रीना, किरण, निर्मला, कांता, मंजू, बिंदु और मीना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet