अन्ना फाउंडेशन व कलाम आईएएस एकेडमी की सेमीनार
अन्ना फाउंडेशन व कलाम आईएएस एकेडमी की सेमीनार
झुंझुनूं : अन्ना फाउंडेशन व कलाम आईएएस एकेडमी द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर कॅरिअर गाइडेंस व मोटिवेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सेवा परीक्षा के पांच चयनितों ने तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। फाउंडेशन के सचिव डॉ. कमल मीणा ने बताया कि एडवाइस ऑफ अन्ना कार्यक्रम में इस सेमीनार को आईएएस परीक्षा में चयनित इशिता गुप्ता, शुब्रा पांडा, सिमरन सिंह, हर्ष पटेल व चैतन्य गिरी ने ग्रामीण परिवेश के बच्चों को घर बैठे सिविल सेवा की तैयारी के टिप्स दिए।
मुख्य वक्ता इशिता गुप्ता ने टाइम प्रबंधन व आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक विचारों को सफलता के लिए जरूरी बताया। कलाम आईएएस अकेडमी के डॉ. हरिराम ने विद्यार्थियों से आरएस परीक्षा में तैयारी को लेकर जानकारी दी। सेमीनार में जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र चौधरी व एडवोकेट अमित सिंह मुख्य अतिथि थे। इस दौरान तौफिक, कमलेश मीणा, पंकज गुर्जर, हेमलता शर्मा, आशीष पचार मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038700


