[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीदारा बीयर बार में पुलिस की रेड:भरी हुई थी अवैध शराब, तहखाने में छुपा रखे थे कार्टन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीदारा बीयर बार में पुलिस की रेड:भरी हुई थी अवैध शराब, तहखाने में छुपा रखे थे कार्टन

जमीदारा बीयर बार में पुलिस की रेड:भरी हुई थी अवैध शराब, तहखाने में छुपा रखे थे कार्टन

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में गोलाई मोड पर जमीदारा बीयर पर पुलिस ने रेड की। बार के तहखाने में अवैध रूप से शराब रखी हुई थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। झुंझुनूं के गोलाई मोड़ स्थित जमीदारा बीयर बार पर डीएसपी वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जब्त किया।

DSP शर्मा ने बताया- मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बार के तहखाने में अवैध शराब का भंडारण किया हुआ है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम के साथ बीयर बार पहुंची। पुलिस ने बीयर बार से अवैध शराब की 23 पेटियों को जब्त किया है।

बीयर बार के तहखाने में अवैध शराब मिलने के बाद मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। ​​​​​​​झुंझुनूं पुलिस ने बीयर बार संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22