[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराश्रित पशुओं को पहुंचाया गौशाला, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने दिए समुचित देखभाल के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निराश्रित पशुओं को पहुंचाया गौशाला, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने दिए समुचित देखभाल के निर्देश

निराश्रित पशुओं को पहुंचाया गौशाला, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने दिए समुचित देखभाल के निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग व चूरू नगरपरिषद के सहयोग से सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला पहुंचाया गया है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि चूरू नगरपरिषद के सहयोग से  8 छोटे व 80 बड़े पशुओं सहित कुल 88 निराश्रित पशुओं को नंदिनी गौपुत्र गौ सेवा समिति, चूरू में संधारित पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि गौवंश को नियमानुसार टैग लगाकर गौशाला में संधारित किया जा रहा है। संधारित किए गए बेसहारा गौवंश के लिए नियमानुसार निधि नियम-2016 अन्तर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि जिला कलक्टर सत्यानी ने जिले में संचालित गौशालाओं के संचालकों को गौशालाओं में संधारित गौवंश के साथ उनका न्यूनतम 10 प्रतिशत अतिरिक्त गौवंश संधारित करने के निर्देश दिए गए थे ताकि गर्मियों के दौरान निराश्रित व बेसहारा गौवंश की समुचित देखभाल की जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22