[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने हासिल किए 97 फीसदी अंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने हासिल किए 97 फीसदी अंक

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने हासिल किए 97 फीसदी अंक

चूरू : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर द्वारा सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम-2024 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखाऊ (चूरू)  के विद्यार्थी नंदकिशोर ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर गांव को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रधानाचार्य लियाकत अली ने बताया कि विद्यालय का उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम गुणात्मक व संख्यात्मक रूप से शानदार रहा है। इस परीक्षा में कुल 38 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुये थे, जिनमें से प्रथम श्रेणी में 19, द्वितीय श्रेणी में 13 एवं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण 05 परीक्षार्थी है। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 37 हैं। विद्यालय के छात्र नंद किशोर पुत्र रामेश्वर लाल ने 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, जो कि विद्यालय के लिए एवं जिले के लिए कला वर्ग में गौरव का विषय है।

छात्रा मौसम पुत्री विनय कुमार ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 7 है। संस्था प्रधान लियाकत अली ने विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि के लिये शाला परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र- छात्राओं की कड़ी मेहनत के लिए शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि अध्ययन एक सतत् प्रक्रिया है, जिसमें जो जितनी मेहनत करता है, वह उसी के अनुसार परिणाम (फल) प्राप्त करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के राम कुमार पूनियां, एकता, सीमा पूनियां, होशियार चन्द्र सारस्वत, विनोद कुमार ओम प्रकाश कस्वां, हनुमान प्रसाद शर्मा, विजयसिंह, ततहीर जहां, विनोद कुमारी, ममता दर्जी, परमेश्वर लाल, वन्दना, सोना पारीक, जतिन सचदेवा, सौरभ नेहरा व  छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश कस्वां ने किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22