मन की आवाज सुनें, सत्य की परख व लक्ष्य की ओर बढ़े – रामरतन चौधरी, अधिशाषी अधिकारी
SUPW के तहत नगरपालिका का किया दौरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : एस एन गर्ल्स बीएड कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं ने SUPW के तहत नगरपालिका, नवलगढ़ में स्थित ई-लाईब्रेरी का भ्रमण किया। ई-लाईब्रेरी कक्ष में नगरपालिका की कार्यप्रणाली सबंधि विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नवलगढ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रामरतन चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता कॉलेज उपप्राचार्य डॉ संतोष पिलानियां ने की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, पेंशन, विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षण के साथ-साथ एक वैकल्पिक योग्यता विकसित करनी चाहिए तथा आई.ए.एस व आरएएस जैसी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी प्रयास करना चाहिए। छात्राओं को हमेशा मन की आवाज सुनने, सत्य की परख कर लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अधिशाषी अधिकारी ने नगरपालिका परिक्षेत्र में आने कार्य जैसे- जन्म-मृत्यु पंजीकरण, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, जलपूर्ति व सीवरेज कार्य आदि के बारे में अवगत करवाया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, उपप्राचार्य, स्टाफ एवं छात्राओं ने नगरपालिका गार्डन में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए परिंडे लगवाये। कॉलेज उपप्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को हमेशा उच्च सोच व दृष्टिकोण के साथ अपने जीवन लक्ष्य को तय करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के तहत महाविद्यालय व्याख्याता के व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ माया सांखला, सुन्दर मल सैनी व पूजा सैनी आदि उपस्थि रहे।