जयपुर की मंडी में गैस चैंबर में पक रहे फल:आम और पपीते की टोकरियों में केमिकल रखा मिला, छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रखा
जयपुर की मंडी में गैस चैंबर में पक रहे फल:आम और पपीते की टोकरियों में केमिकल रखा मिला, छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रखा
जयपुर : फूड सेफ्टी की टीम गुरुवार सुबह मुहाना मंडी पहुंची। यहां बड़ी मात्रा में फल पकाने वाले केमिकल (फूड राइटनर) बरामद किए गए। केमिकल से फल पकाने वाले 4 व्यापारियों के चालान भी किए गए। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में आज सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई की गई। यहां दुकान के नीचे बने गैस चैम्बर में फलों की टोकरियां मिली। इनमें केमिकल था। फलों को वहां पकाने का काम किया जा रहा था।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया- कार्रवाई के दौरान पपीते की ढेरियों, आम की टोकरियों के बीच केमिकल रखकर उन्हें पका रहे थे। केमिकल की छोटे-छोटे पुड़ियां फलों के बीच रखी थी। इसके अलावा दुकानों के नीचे बने गैस चैम्बरों में बड़ी मात्रा में कच्चे केले थे। इनमें केमिकल रखकर उन्हें पकाया जा रहा था।

6 क्विंटल से ज्यादा केले बरामद
एक दुकान में 6 क्विंटल से ज्यादा केले बरामद हुए। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि इस मामले में अभी टीम कुछ व्यापारियों के चालान काटे हैं। आगे की कार्यवाही अभी जारी है।

एक दिन पहले रेस्टोरेंट्स पर मारा था छापा
इससे पहले टीम ने बुधवार दोपहर को सीकर रोड स्थित नामचीन रेस्टोरेंट खंडेलवाल ढाबा पर भी छापा मारा था। जहां से बड़ी मात्रा में सड़ी सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री को नष्ट करते हुए रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ चालान किया था।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039665


