[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, तलाशी में मिली देसी पिस्टल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, तलाशी में मिली देसी पिस्टल

पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा, तलाशी में मिली देसी पिस्टल

सीकर : वारदात को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव कांसली (धोद) में करणी होटल के आगे धोद की तरफ सड़क पर एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने घेरा डालकर पकड़ लिया।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश (23) निवासी कांसली, धोद के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल भंवर सिंह कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77