दिव्यांगजन सम्मान के लिए 5 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर होगा सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाएं भी कर सकेंगे आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजनों तथा दिव्यांगजनों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर 3 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए रॉयल विकलांग विकास संस्थान, चूरू की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि सम्मान के लिए योग्य दिव्यांगजन, व्यक्ति और संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दिव्यांगजनों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), पहचान पत्र तथा दिव्यांगता दर्शाने वाला फोटो संलग्न करना होगा। इसके अलावा उपलब्ध अन्य उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे।
यहां जमा होंगे आवेदन
अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपने आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 नवंबर तक ऑफलाइन जमा करवा सकते हैं। आवेदन इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कृषि उपज मंडी के पीछे, बादशाह कॉलोनी, वार्ड नंबर 5, चूरू में विद्यालय समय के दौरान जमा करवाए जा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489225


