[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों का मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों का मतदान

सूरजगढ़ में 96 बूथों पर हुआ मतदान, दो स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी से प्रक्रिया बाधित; फर्जी मतदान के आरोप पर कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों में नोकझोंक

सूरजगढ़ : पंचायतीराज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव के तहत बुधवार को सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें मुस्तैद रहीं। रिटर्निंग अधिकारी संदीप चौधरी की देखरेख में क्षेत्र के 96 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान ने रफ्तार पकड़ ली।

ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान बाधित

मतदान के दौरान कुछ केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। काजड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड 4 और 5 के मतदान केंद्रों पर मशीनों में तकनीकी खामी आने से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और उनकी टीम मौके पर पहुंची तथा समस्या का समाधान करवाया, जिसके बाद मतदान फिर शुरू हुआ।

वहीं, अगवाना खुर्द ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 3 पर भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ। यहां मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी प्रक्रिया जारी रही।

फर्जी मतदान के आरोप पर प्रत्याशियों में नोकझोंक

काकोड़ा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान बूथ के बाहर भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। स्थिति हाथापाई तक पहुंचने की आशंका बनने पर मौके पर तैनात पुलिस जाब्ते ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77