[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसिक तनाव में शिक्षिका का गर्भपात:प्रिंसिपल और APC के खिलाफ मामला दर्ज, प्रताड़ित और उत्पीड़न का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानसिक तनाव में शिक्षिका का गर्भपात:प्रिंसिपल और APC के खिलाफ मामला दर्ज, प्रताड़ित और उत्पीड़न का लगाया आरोप

मानसिक तनाव में शिक्षिका का गर्भपात:प्रिंसिपल और APC के खिलाफ मामला दर्ज, प्रताड़ित और उत्पीड़न का लगाया आरोप

झुंझुनूं : सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल, एपीसी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिक्षिका ने इस सम्बन्ध में बगड़ थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में इस्लामपुर की सेठ रामप्रताप सौथलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य रामकृष्ण महरिया, माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडीइओ रवींद्र कृष्णिया, एपीसी कमलेश तेतरवाल और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र धायल के खिलाफ उत्पीड़न व प्रताड़ित करने, डराने धमकाने का आरोप लगाया है।

शिक्षिका ने रिपोर्ट में बताया है कि प्रधानाचार्य रामकृष्ण महरिया उसको काफी दिनों से परेशान कर रहा है। प्रधानाचार्य ने कई बार अपने कार्यालय कक्ष में अकेले में बुलाता है। यहां पर गलत हरकत करता है। अमर्यादा भाषा का प्रयोग करता है। प्रधानाचार्य ने बाहर होटल में मिलने को कहा था।

शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि जब उसने होटल में मिलने से मना कर दिया तो प्रधानाचार्य रामकृष्ण महरिया उस को प्रताड़ित करने लगा। मानसिक प्रताड़ना से वह तनाव में आ गई। इस मानसिक तनाव के कारण उसका गर्भपात तक हो गया। इस सम्बन्ध में शिक्षिका ने कई बार जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर, ब्लॉक शिक्षाधिकारी सभी को शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य का टॉर्चर नहीं रूका। वह लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा।

रिपोर्ट में बताया है कि वह डीईओ माध्यमिक में प्रधानाचार्य की शिकायत करने गई। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी नहीं मिले। वह पास ही स्थित एडीईओ से रविन्द्र कृष्षिणा के चैम्बर में चली गई। इस दौरान एडीओ रवीन्द्र कृष्षिण मौजूद थे। उनके साथ एएओ महेंद्र धायल भी चैम्बर में मौजूद थे।

शिक्षिका ने रिपोर्ट में बताया है कि उसने अपने पर हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी। उन्होंने पूरे मामले से अवगत करवाया। लेकिन उन्होंने उसकी एक बात भी नहीं सुनी। उसके साथ गलत हरकत करने लगे, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।

इनकी शिकायत और अपने साथ होने बर्ताव की शिकायत के लिए वह सीडीईओ कार्यालय में गई। वहां सीडीईओ नहीं ऑफिस में नहीं थी। ऑफिस में एपीसी कमलेश कुमार तेतरवाल मिले। जब उनको मामले से अवगत करवाया तो उन्होंने भी नहीं सुनी और दुव्र्यवहार किया। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गई। किसी ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। तब उसने मामला दर्ज करवाया है।

महिला शिक्षिका के खिलाफ भी हो चुका है मामला दर्ज

एडीओ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली शिक्षिका के खिलाफ भी पांच छह दिन पहले मामला दर्ज हो चुका है। यह मामला जिस प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है उसने ही शिक्षिका सहित डीईओ माध्यमिक के खिलाफ दर्ज कराया था। सेठ रामप्रताप सौथलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्लामपुर के प्रधानाचार्य की ओर से भी डीईओ माध्यमिक सुभाष चंद्र ढाका, सीबीइओ महेंद्र जाखड़ व उनकी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका के खिलाफ दो साल से जातिगत दुर्भावना से प्रताड़ित करने, डीईओ कार्यालय में डराने-धमकाने सहित विभिन्न आरोप लगाए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77