[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में सरकारी डॉक्टर की कार चकनाचूर, 2 की मौत:बीमार ससुर से मिलने जा रहे थे; साथ गए मेडिकल कारोबारी ने भी दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में सरकारी डॉक्टर की कार चकनाचूर, 2 की मौत:बीमार ससुर से मिलने जा रहे थे; साथ गए मेडिकल कारोबारी ने भी दम तोड़ा

जयपुर में सरकारी डॉक्टर की कार चकनाचूर, 2 की मौत:बीमार ससुर से मिलने जा रहे थे; साथ गए मेडिकल कारोबारी ने भी दम तोड़ा

केकड़ी : बीमार ससुर से मिलने जयपुर आ रहे सरकारी डॉक्टर की कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डॉक्टर और एक मेडिकल कारोबारी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों शवों को बाहर निकाला। एक्सीडेंट जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर फागी (जयपुर) में गुरुवार सुबह 8 बजे हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके जैसे आवाज सुनाई दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके जैसे आवाज सुनाई दी।

केकड़ी हॉस्पिटल में पोस्टेड थे

फागी थाना SHO मनोज कुमार ने बताया कि केकड़ी जिला हॉस्पिटल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल बाबानी (35) और मेडिकल ​​​​​​संचालक ​संपत उपाध्याय (33) की मौत हुई है। बाबानी मूलत: पाली के सोजत के रहने वाले थे। वहीं, संपत उपाध्याय के केकड़ी के छाबड़िया गांव के थे। दुर्घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मृतकों के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मृतक संपत उपाध्याय (बाएं) और डॉ अनिल बाबानी (दाएं)।
मृतक संपत उपाध्याय (बाएं) और डॉ अनिल बाबानी (दाएं)।

जानकारी के अनुसार, दोनों जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती डॉ. अनिल बाबानी के ससुर से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान फागी के पास उनकी कार को एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाबानी की बेटी और पत्नी भी जयपुर में ही हैं। ट्रेलर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77