[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसरी स्व. नाहरसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि:उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए तीन लोगों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

केसरी स्व. नाहरसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि:उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए तीन लोगों को किया सम्मानित

केसरी स्व. नाहरसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि:उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए तीन लोगों को किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़ में नाहर सिंह पार्क में शुक्रवार को केसरी स्व. नाहरसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, वैदय रामकृष्ण, तुगनलाल गुर्जर, युनूस खिरोड़िया, किशोरसिंह, राममोहन सेकसरिया, रिछपाल पाड़िया, डॉ. अनिल शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।

वक्ताओं ने कहा कि नाहर सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता महायुद्ध में भाग लिया। उन्होंने शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। साथ ही नव युवकों में खेल भावना को जगाया। उन्होंने स्व. केशरदेव मिंतर के साथ मिलकर गरीबों के हितों के लिए काम किया। उनकी स्मृति में बाजार में जनता द्वारा 1969 मे नाहरसिंह पार्क की स्थापना की गई। वक्ताओं ने कहा कि नाहर सिंह शेखावत की याद में सूर्य मंडल में वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता हो रही है।

नवलगढ़ में नवयुवक मंडल बनाने मे अग्रणी भूमिका रही। नाहर सिंह शेखावत गुढ़ा क्षेत्र में जागीरदारों की लड़ाई में स्व. करणीराम रामदेव के साथ सक्रिय रहे। लोगों ने उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मानवेंद्रसिंह शेखावत ने नाहरसिंह शेखावत के द्वारा गरीबों के हितों में किए गए संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए एडीईओ उम्मेदसिंह महला, डा. अनिल शर्मा व वैद्य रामकृष्ण का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर मुरली मनोहर चोबदार, अशोक ढोला, सीताराम गुर्जर, आमीन तेली, सीताराम फार्म, बालकिशन शाह, पवन मुरारका, प्रतीक शर्मा, दुर्गेश पंडित, शेखर इंदौरिया, परवेज चोबदार, रोहिताश मेघवाल, बाबूलाल टाइगर, गिरधारीलाल बारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89