[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:11 मई को सीएसआईआर-सीरी में होगा आयोजन, महानिदेशक होंगी मुख्य अतिथि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:11 मई को सीएसआईआर-सीरी में होगा आयोजन, महानिदेशक होंगी मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:11 मई को सीएसआईआर-सीरी में होगा आयोजन, महानिदेशक होंगी मुख्य अतिथि

पिलानी : पिलानी के सीएसआईआर-सीरी में शनिवार, 11 मई को राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सीएसआईआर, नई दिल्‍ली की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्‍वी (सचिव, डीएसआईआर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार) समारोह की मुख्‍य अतिथि होंगी और संस्‍थान के पूर्व निदेशक एवं संस्‍थान की अनुसंधान परिषद (रिसर्च काउंसिल) के अध्‍यक्ष डॉ. चंद्रशेखर (सीनियर इमेरिटस प्रोफेसर, बिट्स-पिलानी) विशिष्‍ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता संस्‍थान के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया करेंगे।

संस्‍थान के मुख्‍य सभागार में आयोजित किए जाने वाले प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्‍वी द्वारा राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर संबोधन दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कलैसेल्‍वी द्वारा संस्‍थान की नवनिर्मित इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स साइंस गैलरी का उद्घाटन भी किया जाएगा। वे संस्‍थान में राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सीएसआईआर-सीरी द्वारा विकसित प्रमुख प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी। डॉ. कलैसेल्वी द्वारा संस्थान द्वारा विकसित दो प्रौद्योगिकियों का उद्योगों को हस्तांतरण भी किया जाएगा।

संस्‍थान के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रमेश बौरा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत 11 मई, 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 11 व 13 मई, 1998 को राजस्‍थान प्रदेश के पोखरण में किए गए 5 परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ मनाने के लिए की गई थी। गौरतलब है कि प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की घोषणा भारत की राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विकास परिषद द्वारा की गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89