[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर की बेकरी के केक में कीड़े लगे मिले:फैक्ट्री में जगह-जगह चूहे घूमते दिखे, फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस सस्पेंड किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर की बेकरी के केक में कीड़े लगे मिले:फैक्ट्री में जगह-जगह चूहे घूमते दिखे, फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस सस्पेंड किया

जयपुर की बेकरी के केक में कीड़े लगे मिले:फैक्ट्री में जगह-जगह चूहे घूमते दिखे, फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस सस्पेंड किया

जयपुर : जयपुर में आज मेडिकल एंड फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की टीम ने एक बेकरी की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में कीड़े लगे केक को नष्ट किया गया। फैक्ट्री में चूहे घूमते मिले। इसके साथ बेकरी आईटम बनाने में काम आने वाले सामान के सैंपल लिए गए। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा के नेतृत्व में टीम ने झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधे बेकर्स की फैक्ट्री पर छापा मारा।

एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा ने बताया- छापे के दौरान हमें बड़ी मात्रा में बेकरी में उपयोग होने वाले फूड कलर के डब्बे मिले हैं। इन पर एक्सपायरी डेट नहीं थी। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग डेट भी नहीं थी। फैक्ट्री में बने केक की जांच की तो बहुत ही गंदा था। जो खुले में पड़ा था। इस पर मक्खियां और कीड़े मिले। उसके बाद हमारी टीम ने 15 किलोग्राम केक को नष्ट करवाया।

बेकरी की इन ट्रे में पेस्ट्री और पेटीज बनाई जाती है। इन पर बड़ी मात्रा में गंदगी लगी मिली।
बेकरी की इन ट्रे में पेस्ट्री और पेटीज बनाई जाती है। इन पर बड़ी मात्रा में गंदगी लगी मिली।

ट्रे पर गंदी जमी हुई मिली

पंकज ओझा ने बताया- इसके साथ ही पेस्ट्री और पेटीज बनाने में उपयोग आने वाली लोहे की ट्रे को भी देखा। जो बहुत गंदी थी। ऐसा लगा मानों इन्हें कई सालों से साफ नहीं किया गया।

फैक्ट्री से काजू और मूंगफली भी जब्त की गई। जो खराब हालत में थी।
फैक्ट्री से काजू और मूंगफली भी जब्त की गई। जो खराब हालत में थी।

फूड लाइसेंस सस्पेंड किया गया

फैक्ट्री में जगह-जगह चूहे घूमते दिखाई दिए। इससे खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया फैलने का खतरा था। तमाम गंदगी और एक्सपायरी डेट की चीज मिलने के बाद हमारी टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। इसके फूड लाइसेंस को भी सस्पेंड करने का काम किया। पंकज ओझा ने बताया कि किसी भी फैक्ट्री का फूड लाइसेंस सस्पेंड करने का यह पहला मामला है।

फैक्ट्री में गंदी के बीच सामान बनता हुआ मिला।
फैक्ट्री में गंदी के बीच सामान बनता हुआ मिला।

राधे बेकर्स के जयपुर में 3 से 4 आउटलेट

बता दें राधे बेकर्स के विद्याधर नगर समेत जयपुर में 3 से 4 आउटलेट हैं। जहां फैक्ट्री में बना सामान बेचा जा रहा है। टीम ने सिर्फ फैक्ट्री पर छापा मारा था। जहां से बिस्किट, पेस्ट्री, नानखटाई, खाने वाले फैन और फूड कलर को सील किया गया है। काजू और मूंगफली में भी फंगस लगी मिली। इन सभी सामान को जब्त कर लिया गया।

टीम ने फैक्ट्री में मिला केक नष्ट किया।
टीम ने फैक्ट्री में मिला केक नष्ट किया।
राधे बेकर्स की फैक्ट्री को सील किया गया।
राधे बेकर्स की फैक्ट्री को सील किया गया।
फैक्ट्री से फूड कलर भी जब्त किए गए।
फैक्ट्री से फूड कलर भी जब्त किए गए।

बुधवार को भी जयपुर में हुई थी कार्रवाई

बुधवार को भी जयपुर के कई होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई थी। खाद्य सुरक्षा के अति.आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में रामगंज बाजार के एम.एम.खान होटल पर टीम पहुंची थी। यहां काफी अधिक गंदगी मिली। आटे को जिन बर्तनों में गूंदा जा रहा था, वह भी टूटे हुए और प्लास्टिक के थे। खाना बिना ढके रखा था। स्टाफ का ट्रेनिंग रिकॉर्ड भी नहीं मिला था।

बुधवार को ही रामगंज के मैसर्स गरीब नवाज रेस्टोरेंट में भी स्टाफ का मेडिकल रिकार्ड नहीं था। यहां किसी भी तरह का हाइजीन सिस्टम डवलप नहीं था। इन दोनों जगहों से खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया था। साथ ही टीम जयपुर घी हाउस भी पहुंची थी। यहां भी क्वालिटी को लेकर संशय होने पर जांच का नमूना लिया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet