गाड़ी घर खड़ी थी टोल कट गया:जयपुर-दिल्ली हाईवे के टोल प्लाजा पर 60 रुपए का कटा टोल, मैसेज आया तब चला पता
गाड़ी घर खड़ी थी टोल कट गया:जयपुर-दिल्ली हाईवे के टोल प्लाजा पर 60 रुपए का कटा टोल, मैसेज आया तब चला पता
झुंझुनूं : गाड़ी घर पर ही खड़ी है और जयपुर-दिल्ली हाइवे के टोल प्लाजा से उसका 60 रुपए का टोल कट गया। बिसाऊ निवासी गाड़ी मालिक पूर्व पार्षद जयप्रकाश अजाड़ीवाल ने बताया कि उसकी गाड़ी आरजे 23 सीए 5521 जो उसके घर पर खड़ी है उसका ल दिल्ली जयपुर हाईवे के सीतारामपुरा टोल प्लाजा से टोल कट गया जिसकी रसीद उसके मोबाइल पर आई है।

उसे शंका है कि कोई उसकी गाडी की नंबर प्लेट का मिसयूज कर रहा है या फिर कोई टेक्नोलॉजी इश्यू है। अजाड़ीवाल का कहना है कि सुबह से उसकी गाड़ी घर पर खड़ी है और दोपहर में 3 बजे के लगभग उसके पास मैसेज आता है टोल कटने का। उसने नेशनल हाईवे के टोल फ्री नंबर पर बात की तो उन्होंने बताया कि आप अपने फास्ट टैग कंपनी वालों से बात कीजिए। फास्ट टैग कम्पनी वालों से बात की तो उन्होंने भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038496


