[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवरोड़ स्टेडियम में पैरा खिलाड़ी बंटी का किया सम्मान:मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में जीता था कांस्य पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

देवरोड़ स्टेडियम में पैरा खिलाड़ी बंटी का किया सम्मान:मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में जीता था कांस्य पदक

देवरोड़ स्टेडियम में पैरा खिलाड़ी बंटी का किया सम्मान:मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में जीता था कांस्य पदक

पिलानी : मोरक्को में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी बंटी का आज देवरोड़ स्टेडियम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

नॉर्थ अफ्रीका के देश मोरक्को में 26 से 28 अप्रैल तक वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 183 सेमी कूद कर बंटी ने कांस्य पदक हासिल किया है। मूल रूप से चूरू जिले के थिरपाली गांव का रहने वाला बंटी रोजाना अपने गांव से 20 किमी दूर देवरोड़ स्टेडियम में साइकिल से प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचता है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्राण्ड प्रिक्स में पदक का श्रेय बंटी ने अपने कोच देवरोड़ स्टेडियम के खेल प्रशिक्षक जय सिंह धनखड़ को दिया है।

स्टेडियम पर 2 साल की ट्रेनिंग के दौरान ही बंटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर नेशनल लेवल पर अपना सलेक्शन सुनिश्चित कर लिया था। अब अपनी पहली ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने कांस्य पदक हासिल किया है।

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी बंटी का आज देवरोड़ स्टेडियम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी बंटी का आज देवरोड़ स्टेडियम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

स्टेडियम के स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ ने बताया कि बंटी आगामी पेरिस ओलम्पिक की तैयारी कर रहा है। देवरोड़ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा दूत, उप प्रधानाचार्या ममता हरीश कुल्हार, कन्हैयालाल कुल्हार, शीशराम पिलानिया, हीरा सिंह, अंशू राहड़, तनय चौधरी, गोविंद सिंह, विजय सिंह आदि द्वारा आज पैरा खिलाड़ी बंटी का सम्मान किया गया। बंटी के साथ ही स्टेडियम पर राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी अभिषेक का भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62