[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पौष्टिक भोजन करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें बच्चे : रामसरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पौष्टिक भोजन करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें बच्चे : रामसरा

पौष्टिक भोजन करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें बच्चे : रामसरा

चूरू : जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार गांव गाजसर के राउमावि के सभागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल राइट सोसायटी चूरू के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता जिला विधिक चेतना समिति के सदस्य, जिला सिविल राईट सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बच्चों को बाल विवाह, किशोर न्याय अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता कानून आदि की जानकारी देते हुए संस्कारित शिक्षा, सुस्वास्थ्य, बच्चों के सर्वांगीण विकास के संबंध में जानकारी दी और कहा कि हमें अपनी नैतिकता मजबूत रखनी चाहिए। हमें अपना चरित्र उज्जवल रखना है, भले ही कोई नहीं देखे। भगवान उसे देखता है।  चरित्र खोया हुआ इंसान अन्दर से खोखला हो जाता है। खोखला हुआ इंसान जीवन में कोई बाजी नहीं जीत पाता है। हमें सबकी आंखों का तारा बनना है। पढ़-लिखकर किसी की आंखों की चुभन नहीं बनना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि सुस्वास्थ्य शैक्षिक विकास की प्रथम सीढ़ी होती है। जिन बच्चों के घर में दूध-दही का अभाव है, कम से कम उन्हें अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाना है। प्रजापति ने बच्चों को प्रातः जल्दी उठकर पढ़ने और आदर्श बालक के रूप में शाला आने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बजरंग लाल सैनी ने की। उन्होंने बच्चों से कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। खान-पान में बचपन से ही गुणवत्ता जरूरी है। उन्होंने बच्चों को अगले सत्र में रोल मॉडल स्कूल बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अनिल शर्मा, अंजुला जोशी, सीमा टेलर, कर्णपाल सिंह, पवन शर्मा, विक्रम सिंह, इन्दिरा दतुसला, सुमन, सूदेश सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, संगीता शर्मा, राजकुमार शर्मा, शुभ करण माहिच, अमित सैनी ने सहभागिता दी। संचालन विष्णु दत स्वामी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62