[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैफे और स्पा सेन्टर पर पुलिस ने मारे छापे:संचालकों समेत 9 युवकों और तीन लड़कियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैफे और स्पा सेन्टर पर पुलिस ने मारे छापे:संचालकों समेत 9 युवकों और तीन लड़कियों को किया गिरफ्तार

स्पा व कैफे पर पुलिस की कारवाई, तीन युवतियां भी गिरफ्तार, संचालकों में मचा हड़कंप, एक साथ दो स्थानों पर कारवाई

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पुलिस ने अवैध कैफे और स्पा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को तीन लड़कियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एसएचओ धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि इन जगहों पर अनैतिक कार्यों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारते हुए जैन मंदिर की गली में ए न्यू डे कैफे से 6 लड़कों को और भोजलाई चौराहा स्थित ब्लू लाइट स्पा मसाज सेंटर से तीन लड़कों और तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आगे से कैफे में बने केबिन हटाने और किसी भी तरह के अनैतिक कार्य नहीं करवाने के लिए पाबंद भी किया है।

कार्रवाई में पुलिस ने ए न्यू डे कैफे से संचालक गोपाल(24) पुत्र बाबूलाल प्रजापत, रफीफ खान (18) पुत्र संजय खान कायमखानी, इन्साफ (18) पुत्र साबिर तेली, साहिल (19) पुत्र हैदर अली तेली, राज पंवार (18) पुत्र लालचन्द मेघवाल, आमिर खान (27) पुत्र मोहम्मद छोटू घोसी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भोजलाई चौराहा स्थित कैफे ब्लू लाइट स्पा मसाज सेन्टर से संचालक गोपाल (30) पुत्र बालूराम मेघवाल, वेदप्रकाश (18) पुत्र बक्शाराम, रामनिवास (24) पुत्र मोहनराम जाट समेत तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62