[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET UG Exam: दस लाख में सौदा कर परीक्षा देते पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, सेंटर के बाहर से पांच साथी भी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

NEET UG Exam: दस लाख में सौदा कर परीक्षा देते पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, सेंटर के बाहर से पांच साथी भी गिरफ्तार

डमी कैंडिडेट अभिषेक दो घंटे तक पेपर देता रहा। इसके बाद पर्यवेक्षक को अभिषेक पर शक हुआ। अभिषेक और अमित के फोटो का मिलान किया तो दोनों का फोटो नहीं मिले।

भरतपुर : भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। डमी कैंडिडेट 10 लाख रुपये में पेपर का सौदा कर पेपर दे रहा था। इसके अलावा पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे थे। वह डमी कैंडिडेट के साथी थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मास्टर अदितेन्द्र स्कूल में NEET परीक्षा का सेंटर था। डमी कैंडिडेट अभिषेक निवासी दौसा, अमित गुर्जर निवासी करौली की जगह पेपर दे रहा था। डमी कैंडिडेट अभिषेक दो घंटे पेपर दे चुका था। इसके बाद पर्यवेक्षक को अभिषेक पर शक हुआ। उसने अभिषेक और अमित के फोटो का मिलान किया। दोनों का फोटो नहीं मिले, जिसके बाद पर्यवेक्षक ने इसकी सूचना परीक्षा सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत अभिषेक को पकड़ लिया।

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसके पांच साथी और हैं जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने अभिषेक के साथियों की तलाश की और उन्हें भी स्कूल के पास से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि डमी कैंडिडेट का सरगना रवि मीणा है। उसने ही अमित गुर्जर की जगह अभिषेक को डमी कैंडिडेट बनाकर बैठने के 10 लाख रुपये लिए थे।

रवि मीणा अजमेर के GNN कॉलेज से MBBS कर रहा है। उसकी थर्ड ईयर चल रही है। जिस कार में रवि मीणा बैठा था उसी में अमित गुर्जर भी बैठा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62